उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – महाराजगंज पुलिस सर्किल में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को गेंजी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता और डीआईजी बिनोद घिमिरे ने महाराजगंज में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों की मौत की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक एएसआई और एक अन्य शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि कितने पुलिसकर्मियों की मौत हुई, इसकी सटीक जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, “कुछ अभी भी लापता हैं, बिना पता लगाए कुछ कहना संभव नहीं है।”







