उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिका और चीन एक संभावित व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं।
इस सप्ताह दोनों देशों के नेताओं के बीच होने वाली बैठक में समझौते की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के अनुसार, समझौते की रूपरेखा में अमेरिकी कारोबार पर अंतिम समझौता और चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को हटाने या स्थगित करने का निर्णय शामिल है।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित चीन से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लागू होने की संभावना नहीं है।
वित्त मंत्री बेसेंट ने यह भी कहा कि चीन अमेरिका से सोयाबीन की खरीद फिर से शुरू करेगा।
दोनों देश दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे ‘व्यापार युद्ध’ को बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प एक सप्ताह के एशिया दौरे पर हैं।
सुत्र के अनुसार, इस यात्रा के दौरान, उनका दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने का कार्यक्रम है।







