“नारी शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज नगर पंचायत परतावल के कार्यालय सभागार में महिला कर्मचारीओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक रहा। इस कार्यक्रम का संचालन लिपिक नेसार अहमद ने किया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया सिंह ने कहा कि “नारी शक्ति 5.0 केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक क्रांति है। यह उस सोच का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें महिला को सहारे की नहीं, बल्कि अवसरों और मंच की आवश्यकता है।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने बताया कि आज की नारी आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से दक्ष, और सामाजिक बदलाव की अग्रदूत बन चुकी है। अब वह केवल शक्ति नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाली भी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परतावल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप, सभासद अजय प्रताप पटेल, रणंजय सिंह उर्फ रिंकू, समाजसेवी रोशन, हरिदयाल विश्वकर्मा, लिपिक नेसार अहमद, कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, प्रियंका पाण्डेय, सर्वेश सिंह, देवराज सिंह, अविनाश सिंह, आशीष गुप्ता, अमित गौड़, सफ़ाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, सफाई नायक वशिष्ठ सिंह, मिथिलेश प्रजापति, ममता गौड़, अमन प्रजापति सहित सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और भविष्य में भी उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर देने का संकल्प लिया।







