कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के विधान सभा क्षेत्र 319 परतावल में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास/ जनसंपर्क कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पकार और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र में “खैचा से पनियरा” तक होने वाले “सरदार @150 एकता मार्च एवं एकता यात्रा की रूप रेखा बनाई गई एवं कार्यकर्ता गण के साथ बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि,
यह आयोजन न केवल सरदार पटेल जी के एक भारत–श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम है, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा भी दे रहा है।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी व इस आयोजन के प्रभारी बच्चा पाण्डेय ने कहा कि,
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि “राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला जन आंदोलन” है जो युवाओं को एकता व राष्ट्रनिर्माण से जोड़ेगा।
इस बैठक में इस आयोजन के जिला प्रभारी व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पाण्डेय, जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री बबलू यादव, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह सहित जिले के पदाधिकारी गण, मंडल के अध्यक्ष गण, कार्यकर्ता गण मौजूद रहें।







