क्षेत्र में युवाओं को खेल संस्कृति को और अधिक बल मिलेगा : विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह

महंथ अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन।

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामदेऊरवा स्थित ब्रह्मलीन महंथ अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा 2025 के अंतिम दिन समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री मनीष कन्नौजिया द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता श्यामदेऊरवा मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने की।

लेमन रेस में प्रथम स्थान हासिल किया जी० डी० नैशनल स्कूल धनहा नायक की छात्रा आंचल को मिला प्रथम स्थान जिसको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने गोल्ड मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा गांव और कस्बों में आयोजित होने वाली ऐसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को न सिर्फ एक मंच प्रदान करती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक भावना का भी विकास करती हैं। आने वाले वर्षों में क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगी।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परतावल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ-साथ प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस दौरान मौजूद रहे विधानसभा खेल संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, लालजी चौधरी, मनोहर, देवराज सिंह मद्धेशिया, सलाउद्दीन खान, गजेन्द्र सिंह, कन्हैया मद्धेशिया, अंबुज शुक्ला, ब्रजेश गौतम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी

कार्यक्रम की सफलता ने यह सिद्ध किया कि ग्रामीण अंचलों में भी खेलों को लेकर व्यापक उत्साह है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *