उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।
शुक्रवार सुबह कुरनूल ज़िले के निचन्ना टेकरू गाँव के पास बेंगलुरु जा रही एक बस में आग लग गई।
सुत्रो के अनुसार, 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में 42 यात्री सवार थे।
खबरों के अनुसार, घायल यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
एक मोटरसाइकिल के बस से टकराने के बाद आग लग गई।
हालाँकि, स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।







