राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में हुई चर्चा

यूपीएस की खामियों को दूर करे सरकार,अन्यथा कर्मचारी अपनाएगा आंदोलन की राह*–रूपेश

*सभी सहमति बनी मांगों को पूरा करें मुख्यमंत्री*– ई० रामसमुझ

गोरखपुर 2 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक परिषद के कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर बर्फ खाना पर संपन्न हुए जिसकी अध्यक्षता परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोरखपुर रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि सरकार यूपीएस की कमियों को दूर करें अन्यथा कर्मचारी समाज आंदोलन की राह अपनाएगा उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठन इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जाता रहे हैं तथा दिल्ली में धरना प्रदर्शन की भी तैयारी कर रहे हैं यूपीएस की खामियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कर्मचारियों की कटौती के पैसे की 90% धनराशि सरकार रख लेगी जो की बहुत ही गलत है, वह कर्मचारी के मेहनत के कमाई का पैसा है उसे ब्याज सहित वापस किया जाए तथा पेंशन के लिए सेवा अवधि 25 वर्ष से कम करके 20 वर्ष की जाए क्योंकि आरक्षण में 40 वर्ष तक लोग भर्ती हो रहे हैं ऐसी दशा में उनकी 25 वर्ष की सेवा कैसे पूरी हो पाएगी इसलिए सरकार इन सभी कमियों को शीघ्र दूर करें अन्यथा यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था ही बहाल करें नहीं तो कर्मचारी मजबूर होकर आंदोलन की राह अपनाएगा।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय और परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष इंजीनियर रामसमुझ और कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहां की माननीय मुख्यमंत्री जी कर्मचारियों से सहमत बने सभी मांगों को शीघ्र पूरा करें। परिषद के संरक्षक अशोक पांडे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल मैं केंद्र सरकार से रेलवे यात्रा रियायत पुनः बहाल किए जाने की मांग उठाया।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, गोविंद जी, इंजीनियर रामसमुझ, राजेश सिंह, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, इजहार अली, राजेश मिश्रा बंटी श्रीवास्तव फुलई पासवान जामवंत पटेल राजकुमार कनिष्क गुप्ता गो सेवक वरूण बैरागी आदि लोग उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *