पी एन के इंटरमीडिएट कॉलेज एवं पीएन एकेडमी में पुरस्कार वितरण हुआ संपन्न

पी एन के इंटरमीडिएट कॉलेज एवं पीएन एकेडमी में पुरस्कार वितरण हुआ संपन्न

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज एवं पीएन एकेडमी में हो रहे पांचवे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में क्वालीफाई सभी बच्चों में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा संपन्न हुआ।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ब्लू हाउस, द्वितीय पुरस्कार रेड हाउस एवं तृतीय पुरस्कार येलो हाउस ने प्राप्त किया।
बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एलो हाउस, द्वितीय पुरस्कार ग्रीन हाउस एवं तृतीय पुरस्कार रेड हॉउस को प्राप्त हुआ।
बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ब्लू हाउस के विनर को एवं द्वितीय पुरस्कार ग्रीन हाउस रनर ने प्राप्त किया। इसी क्रम में खो-खो प्रतियोगिता में दो ट्रॉफी एवं 10 मेडल गोल्डन व सिल्वर जिसमें येलो हाउस के विनर एवं ब्लू हाउस के रनर को प्राप्त हुआ। टग आफ वार बॉयज ग्रुप में 2 ट्रॉफी एवं 8 गोल्ड मेडल तथा 8 सिल्वर मेडल जो ब्लू हाउस विनर व रेड हाउस के रनर को प्राप्त हुआ।गर्ल्स ग्रुप में 2 ट्रॉफी व आठ गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जो रेड हाउस विनर व ब्लू हाउस रनर को प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में फैंसी ड्रेस कंपटीशन में 4 ट्रॉफी और 48 मैडल जिसमें 12 गोल्ड मेडल और 26 सिल्वर मेडल एवं 10 ब्रोज मेडल दिया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर येलो हाउस विनर, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस और तीसरे स्थान पर ग्रीन एवं रेड हाउस ने प्राप्त किया।इसी क्रम में चेस कंपटीशन में दो ट्रॉफी एक गोल्ड एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।
चारों कंपटीशन के विनर को दो ट्रॉफी एक गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल दिया गया। स्वागत गीत में भाग लेने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को उपहार दिया गया।
इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय के सभी स्टॉफ को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल, करुणाकर राम त्रिपाठी, जितेंद्र रॉय, गिरिजेश्वर सिंह, कृष्णमोहन चौबे, राघवेंद्र ओझा, राजकुमार तिवारी, राहुल सिंह, टीपी पांडेय महिला स्टॉफ में ममता श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, प्रियंका पाठक, सुप्रिया सिंह, रानू सिंह, अर्चना पांडेय, रिया अग्रहरी, सुनीता प्रजापति, शशि गुप्ता सहित सभी स्टॉफ मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *