उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।
यह हादसा गुरुवार शाम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिर जाने से हुआ।
ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी जुगतप के अनुसार, ट्रॉली पर लगभग 30 से 32 लोग सवार थे।
मृतकों में आठ लड़कियाँ हैं। तीन गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
बचाव अभियान अभी भी जारी है और मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जाँच शुरू कर दी है।
इस दुर्घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।
स्थानीय अधिकारी भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर रहे हैं।







