परतावल-कप्तानगंज NH730 मार्ग पर 39 लाख से लग रहा पोल व स्ट्रीट लाइट, जगमग होगा नगर

परतावल-कप्तानगंज NH730 मार्ग पर 39 लाख से लग रहा पोल व स्ट्रीट लाइट, जगमग होगा नगर

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे है। हर क्षेत्र का कार्य प्रगति पर है। चाहे सड़को का जाल, बिजली, स्ट्रीटलाईट, पेयजल, स्वच्छता, जलनिकासी, पार्क, प्रधानमंत्री आवास या फिर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत कार्य तेजी से कराए जा रहे है। इसी क्रम में रोड किनारे जगमगाते हुए लाइट लगाने का कार्य सबसे पहले नगर पंचायत में परतावल से गोरखपुर मार्ग एवं परतावल से महराजगंज मार्ग पर हुआ था, परतावल से कप्तानगंज मार्ग पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास के आसपास तक लगाया गया था। शेष कप्तानगंज मार्ग पर पोल पर यानि स्ट्रीट लाईट लगाने के साथ ही पोल में तिरंगा कलर का एलईडी लाइट भी लगाया जायेगा। जिसका बजट पास हुआ है। इसका टेंडर भी हो चुका है लाईट लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। परतावल बाजार से कप्तानगंज मार्ग रामपुर मोड़ के आगे त्रिपाठी फ्यूल (भारत पेट्रोल पंप) तक खंभे लगाकर खड़ा कर दिया गया है, और जल्द ही परतावल चौराहे से बाजार होते हुए त्रिपाठी चौक के परतावल में कप्तानगंज मार्ग पर लगाई जा रही नई स्ट्रीट लाईट चेयरमैन आवास तक रात्रि में तिरंगे लपेटे हुए लाईट जो वार्ड नम्बर 15 महन्थ अवैधनाथ से शुरू होकर वार्ड नम्बर 6 आजाद नगर में भी जगमगाता दिखाई देगा।जिससे रात्रि में लोग इसका भरपूर फायदा ले सकेंगे।

चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने बताया कि नगरवासियों की विशेष मांग थी की मेन रोड पर परतावल चौक से बाजार तक लाइट लगी है उसे कप्तानगंज रोड पर नगर के बॉर्डर तक लगाया जाये जिसके क्रम में इसका टेंडर कराकर कार्य कराया जा रहा है जो लगभग 1200 मीटर तक का क्षेत्रफल में नगर जगमगाता दिखाई देगा शेष कार्य भी पूरा कराया जायेगा।

अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि कुल “39 लाख की लागत से नगर पंचायत में विद्युत पोल और तिरंगा युक्त एलईडी लाइट लगाया जा रहा है। कुल 55 नए पोल लगाए जाएंगे पोल लगाने का कार्य पूरा हो गया है एलईडी युक्त तिरंगा लाईट लगाया जा रहा है जल्द ही लोगो को इसका फायदा मिलेगा और नगर जगमगाता दिखाई देगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *