पंचायत इण्टर कॉलेज में राम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

पंचायत इण्टर कॉलेज में राम कथा का भव्य शुभारं

 

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत पंचायत इण्टर कॉलेज,में रामकथा आज दिनांक 22/03/2025 से 30/03/2025 तक चलेगा।

आज से पंचायत इण्टर कॉलेज में नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्म प्रेमी उपस्थित हुए। यह आयोजन आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और मंगलाचरण से हुई। विशेष रूप से आमंत्रित कथावाचक पूज्या मानस वैदेही सुरभि ने प्रथम दिवस पर भगवान श्रीराम के बाल्य जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु भक्ति भाव से राम कथा में लीन रहे। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

विद्यालय/रामकथा के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा की
रामकथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक जीवनशैली है। श्री राम का आदर्श चरित्र, उनकी सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समाज के प्रति समर्पण हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। हमारे विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का संचार करना भी है, ताकि विद्यार्थी केवल विद्वान ही नहीं, बल्कि एक अच्छे नागरिक भी बनें। हमें गर्व है कि हमारी शिक्षा प्रणाली में रामकथा जैसी प्रेरणादायक कहानियों का समावेश है, जो छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं।

आयोजक जयप्रकाश सैनी व अजय सैनी ने बताया कि इस कथा का उद्देश्य समाज में नैतिकता, धर्म और सद्भाव को बढ़ावा देना है।
कथा प्रतिदिन शाम पांच बजे से शुरू होगी और रात आठ बजे तक चालू रहेगा।
अगले कुछ दिनों में कथा में विशेष प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें
भगवान श्रीराम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न के बाल लीलाएं
माता सीता का विवाह प्रसंग
वनगमन और पंचवटी प्रसंग
भगवान श्री राम का राज्याभिषेक
श्रद्धालु पूरे सप्ताह कथा का आनंद ले सकते हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *