डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद दिवस के अवसर पर रक्तवीर युवा क्लब गोरखपुर के तत्वावधान में “संवेदना-2 एक पहल छोटी सी”रक्तदान शिविर में रक्तवीर युवा क्लब के मेंबर और लगभग 9वीं बार के रक्तदाता, पनियरा विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने भी रक्तदान किया।
कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि
यह आयोजन शहीदों को श्रद्धांजलि देने और मानवता की सेवा का अनूठा अवसर है। वो शहीद भी युवा थे, और हम भी युवा हैं। उन युवाओं की याद में यह छोटा सा स्मरण और देश वासियों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने सौभाग्य मुझे मिला है।
इस ब्लड से थैलेसीमिया जैसे गंभीर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं।
कैंप को ऑर्डिनेटर शिवाम्बुज पटेल ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 94वें शहीदी दिवस पर, गोरखपुर पुलिस द्वारा यह एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका सहयोगी ब्लड बैंक- गोरखपुर चेरीटेबल ब्लड बैंक है।
इस दौरान वहां मुकेश, आदित्य विक्रम सिंह, अंकुर सिंह सहित कई रहें।







