लाइनमैन की करंट से मौत के बाद हंगामा शव रखकर सड़क जाम, परिजनों का फूटा गुस्सा

महराजगंज- बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ड्यूटी पर गए एक युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया 

 

बिजली विभाग में तैनात 21 वर्षीय लाइनमैन नीरज सिंह की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई नीरज सिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा रानी गांव के निवासी थे जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे रुदौली भावचक गांव मे बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर नीरज मौके पर पहुंचे थे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीरज ने लाइन को शटडाउन कराकर पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य शुरू किया था

लेकिन अचानक लाइन में बिजली आ गई तेज करंट लगने से नीरज पोल पर ही झुलस गए और कुछ ही मिनटो में उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया वे शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे इस दौरान पुलिस से तीखी नोक झोक भी हुई परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है गरीब 1 घंटे के प्रदर्शन करने के बाद पुलिस और बिजली विभाग के जेई ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर परिजनों ने जाम खत्म किया इस दर्दनाक घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *