दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शव का चुपचाप अंतिम संस्कार जाँच में जुटी पुलिश

 

श्यामदेउरवा (महराजगंज)।
थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के मंगलपुर बरगदवा चौराहे पर दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर ससुरालियों ने परिजनों को बिना बताए पुरूषोतम निषाद के बिना नम्बर के नई पिकअप से ले जाकर  उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

गोरखपुर जनपद के गुलहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सखनी निवासी सरिता देवी पत्नी स्वर्गीय महाराज निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी चाँदनी की शादी नवंबर 2023 में मंगलपुर बरगदवा निवासी जालंधर पुत्र राजकुमार निषाद से हुई थी। विवाह में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था।

शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही पति जालंधर, ससुर राजकुमार पुत्र रामलछन और जेठ विजय पुत्र राजकुमार दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर चाँदनी को आए दिन प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था। पीड़िता ने कई बार फोन कर अपनी माँ को यह जानकारी दी थी।

सरिता देवी ने बताया कि पिछले चार दिनों से बेटी का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब वह 25 अगस्त 2025 को बरगदवा पहुँचीं तो घर में बेटी नहीं मिली। मोहल्ले वालों से पता चला कि चार दिन पहले ही घरवालों ने मिलकर चाँदनी की हत्या कर दी और गुपचुप तरीके से  रात्रि में बिना नम्बर के नई पिक अप से ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

पीड़िता की माँ ने इस संबंध में थाना श्यामदेउरवा में शिकायत दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जाँच की जा रही है और विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *