इंडिपेंडेंट स्कूल्स’ अलायन्स के अध्यक्ष श्री दशरथ गुप्ता, महासचिव श्री जीवेश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष श्री रीतेश त्रिपाठी ने आज जिलाधिकारी महोदय श्री संतोष कुमार शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जनपद के निजी विद्यालयों के संचालन में आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संगठन के महासचिव श्री जीवेश मिश्रा ने शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यालय संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
संगठन के अध्यक्ष श्री दशरथ गुप्ता ने कहा कि “निजी विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन और समाज के सहयोग से हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए और भी बेहतर वातावरण तैयार करेंगे।”







