कुशीनगर में दागदार हुई खाकी, छांगुर बाबा के शह पर कुशीनगर की युवती के धर्मांतरण का मामला

कुशीनगर में दागदार हुई खाकी, छांगुर बाबा के शह पर कुशीनगर की युवती के धर्मांतरण का मामल

– तमकुहीराज थाने के दीवान ने युवती को बंधक रख किया यौन उत्पीड़न, मरा समझकर समउर रोड स्थित झरही नदी के किनारे फेंका

– एसपी संतोष मिश्रा की सक्रियता से केस दर्ज- अब ‘खाकी’ भी जांच के दायरे में

– युवती की तहरीर पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, नौशाद समेत छह लोगों पर धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न, पाॅक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर

– छांगुर बाबा के लिए जाली नोट और विदेशी करेंसी के जरिए हवाला का काम करते थे आरोपी रफी उर्फ बबलू खान एवं नौशाद गैंग

कुशीनगर

कुशीनगर की युवती का धर्मांतरण कराने वाला छांगुर बाबा समेत छह लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर पीड़ित युवती का बयान दर्ज करने के लिए तमकुहीराज सीओ लखनऊ पहुंचे हैं। छांगुर बाबा के लिए जाली नोट कांड का आरोपी रफी उर्फ बबलू खान, नौशाद छांगुर बाबा के लिए काम करता था।
ऐसा अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है। बलरामपुर, लखनऊ और कुशीनगर में सक्रिय छांगुर बाबा से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के तार जिले से भी जुड़ गए हैं। इसी गिरोह से जुड़े गुर्गों ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को वर्ष-2017 में 17 साल की किशोरी को जाल में फंसाकर यौन शोषण किया।
इस गिरोह के जिले में सक्रिय सदस्यों में मास्टरमाइंड के रूप में जाली नोट और विदेशी करेंसी आदि के आरोप में जेल जा चुका तमकुहीराज के तरया रोड निवासी रफी खान उर्फ बबलू का नाम सामने आया है। इसका खुलासा मंगलवार को लखनऊ में पीड़ित युवती को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया। इसके बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई।

युवती की तहरीर पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, नौशाद समेत छह लोगों पर धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न, पाॅक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह को पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ भेजा। जिले के कोतवाली पडरौना एक गांव की रहने वाली लड़की वर्ष 2017 में 17 साल की थी, और कुशीनगर स्थित एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ रही थी। इसी दौरान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत तमकुहीराज के गुदरी मोहल्ला, तरया रोड निवासी रफी खान उर्फ बबलू से मुलाकात हुई।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया और झांसे में लेकर गरीबी दूर करने के सपने दिखा कर नौकरी के नाम पर वर्ष 2017 से यौन शोषण करने लगा। वर्ष 2018 में आरोपी ने नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर-चार निवासी अपने मित्र नौशाद खान से मुलाकात कराई। नौशाद खान ने प्रेम जाल में फंसाकर कुछ दिन बाद शादी का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया।
कुछ महीनों बाद रफी खान उर्फ बबलू खान व नौशाद खान ने अपने एक मित्र को साथ लेकर पीड़िता को बलरामपुर के उतरौला में मजार पर ले गए। जहां जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने झांसा देने के साथ दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया और नाम जोया खान रखने के बाद नौशाद खान से निकाह करा दिया।

छांगुर बाबा ने पीड़िता के माइंड वाश के लिए अपनी शिष्या नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को लगाया। निकाह के बाद नौशाद खान पीड़िता को लेकर मुंबई चला गया और इनकार करने बाद भी यौन शोषण करता रहा। कुछ दिनों बाद नौशाद पीड़िता को लेकर लौट आया और काम करने के लिए कसया नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी रियल स्टेट कारोबारी के घर रखवा दिया। जहां से मिलने वाला वेतन भी नौशाद लेता था।
इस दौरान रियल स्टेट कारोबारी ने भी पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। जब यह बात पीड़िता ने नौशाद से बताई तो उसने इसके बदले रियल स्टेट कारोबारी से मुआवजे के तौर पर रुपये वसूले। काम के दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद जब आरोपियों की गिरफ्तारी जाली नोट कांड में हुई तो पीड़िता कार्रवाई के लिए तमकुहीराज थाने पहुंची। जहां मौजूद एक दीवान ने प्रार्थना – पत्र फाड़ दिया और पीड़िता को नौशाद के घर ले गया, जहां कुछ घंटे बंधक रखा गया। बाद में सिपाही ने भी यौन उत्पीड़न किया और मरा समझकर समउर रोड स्थित झरही नदी के किनारे फेंक आए।

इसके बाद पीड़िता का आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से मोह भंग हो गया। तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती का बयान दर्ज करने लखनऊ आया हूं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *