उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपालवासियों से देश में शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा है, कि नेपाल में हिंसा की घटनाएँ हृदयविदारक हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है।
इतने सारे युवाओं की जान जाने से मेरा हृदय बहुत व्यथित है।
मैं नेपाल के अपने सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूँ कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें।”







