महिलाओं की सुरक्षा सम्मान को मजबूत, सशक्त बनाया जाए_डीआईजी

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

दशहरा पर्व को लेकर महिला सुरक्षा पर बनी कार्ययोजना

गोरखपुर। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने तथा दशहरा पर्व पर भीड़भाड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विशेष रूप से मिशन शक्ति अभियान और त्योहारों पर महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई।
डीआईजी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को और तेज किया जाए। इसके अंतर्गत महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस व्यवस्था को सक्रिय किया जाए।
गांवों और वार्डों में पंपलेट वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा योजनाओं और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी देने पर बल दिया गया। साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जोड़ने का निर्देश दिया गया।
डीआईजी ने दशहरा पर्व को देखते हुए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान, मेला स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ और पुलिस बल की तैनाती की जाए। डीआईजी ने यह भी कहा कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएँ, ताकि किसी तरह की छेड़छाड़ या अपराध की संभावना को समय रहते रोका जा सके। आरटीओ विभाग को जिले में वाहनों से काली फिल्म हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान और दशहरा पर्व की सुरक्षा दोनों ही प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताएँ हैं। महिला सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि आम जनता त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मना सके। बैठक में डीआईजी रेंज एस चनप्पा एसएसपी राज करन नय्यर एसपी सिटी अभिनव त्यागी एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एसपी साउथ जितेंद्र कुमार एसपी अपराध सुधीर जायसवाल एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ गीडा अरुणकुमार एस सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह सीओ कोतवाली ओमकार तिवारी सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह सीओ बांसगांव अनुज सिंह सीओ खजनी शिल्पा सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह सीओ आफिस दीपांशी सिंह राठौर सीओ गोला दरवेश कुमार सीओ रविंद सिंह सहित मिशन शक्ति में लगाए गए उप निरीक्षक गण महिला/पुरुष मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *