योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद में त्योहारों के मद्देनजर अबैद्य पटाखों की विक्री पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं पुलिस टीम ने 10 बोरियों में भिन्न- भिन्न प्रकार के अबैद्य विस्फोटक पटाखे बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर जय प्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानां अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गयी
आपको बताते चले कि चौकी प्रभारी परतावल अमित कुमार सिंह व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी उपनिरीक्षक सारिका सिंह मय टीम क्षेत्र में अबैद्य पटाखों की विक्री की रोकथाम हेतु गस्त पर थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कुछ लोग अबैद्य पटाखों की बिक्री हेतु भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखे हुए है सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम सभा हरपुर तिवारी और कस्बा परतावल में छापा मारकर 10 बोरा अबैद्य पटाखे बरामद किया
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता
मनोज कुमार $ रामचन्द्र गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी महदेवा श्यामदेउरवा
दिनेश पटवा $ स्वर्गीय हीरालाल पटवा उम्र 50 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर जरलहिया
मुख्तार $ कमाल उम्र 36 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर जरलहिया थानां श्यामदेउरवा
पुलिस ने अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5/98(1)(B)व धारा 288 बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी हैं
इस मौके पर चौकी प्रभारी परतावल अमित कुमार सिंह मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी सारिका सिंह कॉन्स्टेबल सुदामा यादव विकास यादव प्रमोद यादव रामबदन यादव हैदर अली सलाउदीन राकेश यादव सोनू गुप्ता आशीष यादव मौजूद रहे
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे तत्वो पर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं जो अबैद्य विस्फोटक सामग्री का कारोबार करते है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा







