योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज। आगामी दीपावली, धनतेरस एवं डाला छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा क्षेत्राधिकारी नौतनवां एवं थाना सोनौली पुलिस के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मुख्य चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही थाना पुलिस को सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है। आमजनमानस से अपील की गई है कि वे सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। महराजगंज पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।







