योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से भण्डारित आतिशबाज़ी सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष नौतनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही की गई।
दिनांक 16.10.2025 को समय 13:30 बजे थाना नौतनवा पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं. 11, मौलाना आज़ाद नगर, कस्बा नौतनवा स्थित अभियुक्त के घर से कुल 3 बड़ा गत्ता एवं 04 बड़ा बोरा आतिशबाज़ी सामग्री (पटाखे, छुरछुरी एवं अन्य प्रकाशयुक्त तेज आवाज वाले विस्फोटक पदार्थ) बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 187/2025 धारा 5/9 (B)(1)B विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 व धारा 288 BNS के अंतर्गत अभियुक्त अमित कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं. 11, मौलाना आज़ाद नगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 27 वर्ष) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय प्रेषित किया गया।







