योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी के अंतर्गत थाना निचलौल पुलिस द्वारा एक वारंटी चिरकु उर्फ चिनक पुत्र तिलकधारी उम्र 50 वर्ष निवासी वैदौली निचलौल को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष निचलौल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा NBW (Non-Bailable Warrant) से संबंधित मुकदमों 4918/18 धारा 323 .504 की सतत कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया







