हाइटेंशन तार के चपेट में आए हुए 15 वर्षीय बालक की,ईलाज के दौरान मौत

घुघली महराजगंज – जिले के घुघली क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर बीते बुधवार देर रात को छत पर टहलते समय 33000 वोल्टेज के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक बुरी तरह से झुलस गया था, जिसका बीआरडी गोरखपुर में इलाज के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवाशी धनंजय मद्धेशिया अपने परिवार के साथ पुरैना खंडी चौराहा में नई बाजार के पास अपना मकान बनवाकर रहते थे, उनके घर के छत के ऊपर से 33000 वोल्टेज का हाइटेंशन तार गुजरा है जिसकी चपेट में आने से बुधवार देर रात उनका लड़का शिवम् (उम्र 15 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया था , जिसे परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा था , बीते देर रात इलाज के दौरान उसकी (शिवम्) मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि हाइटेंशन तार को लेकर घुघली विद्युत उपकेंद्र पर कई बार शिकायत किया गया था, लेकिन विभाग के तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *