मनरेगा मजदूर संघ का जागरूकता व सर्वेक्षण अभियान, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

महराजगंज जनपद में मनरेगा मजदूर संघ (उत्तर प्रदेश) ने ग्रामीण बेरोजगारों को उनके अधिकारों से अवगत कराने और मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-2005 के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को प्रति वर्ष 100 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार है, लेकिन वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण रोजगार की मांग और कार्यों में गिरावट देखी जा रही है।संघ के अनुसार, जिले में बड़ी संख्या में जॉब कार्ड धारक निष्क्रिय हो चुके हैं, जिससे मनरेगा योजना का लाभ पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। इसी को देखते हुए मनरेगा मजदूर संघ आगामी माह 1 जनवरी 2026 से एक व्यापक जागरूकता एवं सर्वेक्षण अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत ग्रामीण श्रमिकों को मनरेगा के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी, रोजगार मांग पत्र भरवाने में सहायता की जाएगी तथा नए जॉब कार्ड आवेदन और पुराने जॉब कार्ड के नवीनीकरण में सहयोग किया जाएगा। संघ ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान स्वेच्छा से संगठन की वार्षिक सदस्यता लेने वाले श्रमिकों को सदस्य बनाया जाएगा, जिससे मजदूरों का संगठनात्मक ढांचा मजबूत हो सके और क्षेत्रीय स्तर पर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद हो।
ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि जिला प्रशासन इस अभियान में मनरेगा विभाग, ग्राम पंचायतों, खंड विकास कार्यालयों और संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करे, ताकि ग्रामीण बेरोजगारों को उनके अधिकारों की जानकारी और रोजगार दोनों मिल सकें।इस अवसर पर गीता, पुष्पा, वंदना, सरस्वती, रेशमा, सरोज, साधन और रीता सहित अन्य श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संघ का कहना है कि प्रशासनिक सहयोग से यह अभियान सफल होगा और ग्रामीण श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *