विश्व हिंदू महासंघ ने धूमधाम से मनाई रविदास जयंती, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

  1. घुघली : विश्व हिंदू महासंघ जनपद महराजगंज इकाई द्वारा घुघली के जोगिया ब्रह्मस्थान मठ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भव्य समरसता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू महासंघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया।

  2. जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने गुरु रविदास के जीवन और उनके प्रेरणादायक संदेशों पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु रविदास जी समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और एक ऐसे समाज की कल्पना की जहां सभी को समान अधिकार मिले। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और समानता स्थापित करनी चाहिए, गुरु रविदास के विचारों की सराहना करते हुए आगे कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा,गुरु रविदास जी का संदेश हमें बताता है कि सच्चे हिंदू वे हैं, जो समाज में समानता और एकता को बढ़ावा देते हैं। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में लागू करना चाहिए।

  3. जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि जातिवाद समाज को बांटने का कार्य करता है और इसे समाप्त करने के लिए हमें गुरु रविदास जी के विचारों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा, समाज के हर वर्ग को समान मानना ही सच्ची मानवता है। जातिवाद की दीवारें गिराकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।

  4. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक सिंह और संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी महंथ बालक दास, जिला मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश यादव, जिला मंत्री दीपक कृष्ण त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, आनंद यादव समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    समय से पहले खुल रही देशी शराब की दुकान, सुबह पांच बजे से शराबियों का हुड़दंग

      श्यामदेउरवा/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा-बड़हारा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का…

    Please Share this News

    पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा

      पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा। मुजफ्फरपुर, बिहार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने 22 जुलाई 2026 को…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *