महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 03.07.2026 को आवेदक अशोक कुमार सुल्तानिया निवासी तिवारी बाजार, थाना घुघली जनपद महराजगंज हाल पता मै० वैभव लक्ष्मी सारटैक्स राइस मिल प्रा०लि०, कंचनपुर चौराहा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दिया कि उनके मिल में बन रहे गोदाम में इलेक्ट्रिक काम करने वाले इंशान अली पुत्र जहूर अली निवासी ग्राम अमसहा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज द्वारा दिनांक 03.07.2026 को गोदाम से करीब 600 ग्राम कॉपर धातु (तार) को चुराकर ले जाया रहा था। जिसे मिल के कर्मचारियों द्वारा शक होने पर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति द्वारा कई दिनों से मिल में छोटे-मोटे सामानों की चोरी की जा रही थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त इंशान अली निवासी ग्राम अमसहा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज उपरोक्त को पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से बरामद 600 ग्राम कॉपर धातु बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त
इंशान अली पुत्र जहूर अली निवासी ग्राम अमसहा थाना घुघली जनपद महराजगंज, उम्र 22 वर्ष
(शैक्षिक योग्यता- कक्षा 08)
गिरफ्तारी का स्थान
वैभव सेल्स सारटैक्स राइस मिल प्रा०लि०, कंचनपुर, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज।
बरामदगी का विवरण
600 ग्राम कॉपर धातु का तार।






