खून की स्याही से उठी सिसवा तहसील की आवाज, राजन विश्वकर्मा बोले—हर लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे”

“खून की स्याही से उठी सिसवा तहसील की आवाज, राजन विश्वकर्मा बोले—हर लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे

महराजगंज/सिसवा बाजार। सिसवा बाजार के समाजसेवी एवं एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर अपने खून से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को पत्र लिखकर एक भावुक और अनोखा संदेश दिया है।
राजन विश्वकर्मा ने कहा कि सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता और युवाओं द्वारा उठाई जा रही है। उनका कहना है कि यदि सिसवा को तहसील का दर्जा मिल जाता है तो लोगों को सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का मानना है कि तहसील बनने से रोजगार और प्रशासनिक सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे युवाओं का पलायन भी कम होगा। राजन विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि “सिसवा की जनता की हर लड़ाई पूरी दमदारी से लड़ी जाएगी और तहसील बनने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”
खून से लिखा गया यह पत्र अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सिसवा तहसील की मांग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *