अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 40 टेट्रापैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 40 टेट्रापैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बभनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान परसामलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा वसन्त सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम ने बभनी तिराहे से बभनी गांव जाने वाले मार्ग पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से ‘बन्टी बबली’ ब्रांड के 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संग्राम कनौजिया (23 वर्ष) पुत्र धर्मराज कनौजिया, निवासी ग्राम परसामलिक, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना परसामलिक में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, महिला उपनिरीक्षक संजू गौड़, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़ तथा कांस्टेबल लालजी यादव शामिल रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *