बागापार में विद्युत उपकेंद्र की मांग हुई तेज, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

लो-वोल्टेज, अघोषित कटौती और ओवरलोडिंग से जूझ रहे बागापार समेत दर्जनों गांवों को मिलेगी राहत
– शीघ्र सर्वे कर सब-स्टेशन स्थापित करने की उठी मांग
महराजगंज। बागापार में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग अब तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बागापार में नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) की स्थापना अथवा पृथक फीडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बागापार, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवा राजा, जगपुर उर्फ सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द, परासखांड़, बड़हरा राजा, कटहरा खास सहित आसपास के अनेक गांवों की हजारों की आबादी लंबे समय से लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती, ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रही है। इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, व्यापारिक गतिविधियों तथा आमजन के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र की आबादी और विद्युत भार लगातार बढ़ रहा है, जबकि वर्तमान विद्युत व्यवस्था मांग के अनुरूप नहीं रह गई है। ऐसे में बागापार में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना न केवल स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएगी, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं का भी प्रभावी समाधान सिद्ध होगी।
रवींद्र जैन ने अधीक्षण अभियंता से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बागापार में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए शीघ्र सर्वेक्षण कर आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्रवाई शुरू कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि विभाग इस बहुप्रतीक्षित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर हजारों उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेगा।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *