डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला स्थित प्राइमरी स्कूल के पास आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर एडवोकेट अमन शांडिल्य को मां भगवती के पावन पट्ट खोलने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
एडवोकेट अमन शांडिल्य ने इस अवसर पर कहा यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और पुण्य का विषय है कि मुझे इस धार्मिक आयोजन में मां दुर्गा के पावन पट्ट खोलने का अवसर प्राप्त हुआ। आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस आध्यात्मिक माहौल का हिस्सा बनने का सौभाग्य दिया। मेरी मां भगवती से यही प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वातावरण भक्तिमय मंत्रोच्चारण और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बृजभान पासवान ने सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा हमारी समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की सेवा में समर्पित हैं। ग्रामवासियों और सम्माननीय अतिथियों का इसी प्रकार सहयोग बना रहा, तो हम प्रतिवर्ष मां भगवती की प्रतिमा को और भी भव्य स्वरूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे।”
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य शौरभ पाठक ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार से सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया और समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर यजमान छोटेलाल पासवान, जवाहर फ्लावर डेकोरेशन श्याम सैनी, बादशाह DJ, शम्भु दुबे, दिग्विजय यादव, प्रमेन्द्र वर्मा, मनीष यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







