8 वें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन रांची की तैयारी को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की हुई बैठक

 

रांची, झारखंड ।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर झारखंड इकाई के तत्वावधान में आगामी पांच नवंबर,2025 को झारखंड की राजधानी रांची में प्रस्तावित 8 वां अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन और विचार गोष्ठी के आयोजन की सफलता के बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा एवं संचालन जिला अध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह ने की।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति का भी गठन किया गया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर संगठन के पदधारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने झारखंड प्रदेश इकाई के सभी पदधारियों के बीच सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी।
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आठवें अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन और विचार गोष्ठी में विभिन्न प्रदेशों के वरिष्ठ पत्रकार, एसोसिएशन पदाधिकारीयो के अलावा देश-विदेश के चुनिंदा पत्रकार शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सम्मेलन स्थल के चयन और अन्य जिम्मेदारियों के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में विपिन कुमार सिंह, रफी सामी, काजल मेहता, विजय दत्त पिंटू को बनाया गया है। गौरतलब है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की जा रही है। इस दिशा में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आठवें सम्मेलन में भी विशेष चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह एवं संजीत कुमार दीपक ने भी सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएं दी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *