भब्य होगा अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयन्ति समारोह

 

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्य स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी द्वारा 21 से 31 मई तक “अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आज 17 मई को तिरंगा यात्रा के समापन के बाद जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्मृति अभियान की रूपरेखा तय की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई की दूरदर्शिता, साहस, और सामाजिक सुधारों ने उन्हें भारतीय इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया है। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। पार्टी उनके शौर्य, सेवा, त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा और समाज निर्माण के कार्यों में अग्रसर हो सकें।

अभियान की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजक तय कर लिए गए हैं और सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिले में चलने वाले कार्यक्रमों के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्षों तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार कर ली गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला प्रभारी संगठन राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह समेत तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *