देश भक्ति के नारों से गुंजा शहर केन्द्रीय वित्त राज्य मन्त्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रैली का हुआ आयोजन

देश भक्ति के नारों से गुंजा शहर केन्द्रीय वित्त राज्य मन्त्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रैली का हुआ आयोज

 

डॉ योगेन्द्र पान्डेय की रिपोर्ट

 

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर महाराजगंज में तिरंगा शौर्य यात्रा, हजारों देशभक्तों ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक आयोजन

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को महाराजगंज जनपद में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता, और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने का प्रतीक बनी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और देशभक्ति के रंग में रंगकर, भारत माता के सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाराजगंज सदर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक स्थल से हुई। यहां केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा, होठों पर देशभक्ति के गीत और जोशीले नारों के साथ लोगों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।यात्रा का समापन सक्सेना तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्माता समिति के सदस्य पूर्व सांसद प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “भारत ने हमेशा शांति और भाईचारे की राह को चुना है, लेकिन जब देश की सुरक्षा और नागरिकों की जान की बात आती है, तब भारत किसी भी हद तक जाकर अपने लोगों की रक्षा करता है। पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की नृशंस हत्या के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है।”
उन्होंने कहा कि “भारत की लड़ाई किसी देश से नहीं है, बल्कि आतंकवाद से है। हमारे सपूतों का खून बहाकर जो लोग पाकिस्तान में बैठे जश्न मनाते हैं, अब उन्हें यह समझ आ गया होगा कि भारत चुप नहीं बैठने वाला। सेना ने बहनों के सिंदूर छीनने वालों को उनके ठिकानों पर जाकर करारा जवाब दिया है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि “देशवासियों की भावनाओं को समझते हुए प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी और सेना ने देश की रक्षा में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की शक्ति, संकल्प और संप्रभुता का परिचय पूरी दुनिया को दिया है।”
जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा, “धर्म पूछकर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की। ऐसे में पूरा देश निर्णायक कार्रवाई की मांग पर एकमत था। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आवाज को समझा और सेना को पूरा अधिकार दिया। अब देश को यह विश्वास हो गया है कि भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में सक्षम है।”

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषी त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भी अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारत की सैन्य शक्ति का प्रमाण बताया और कहा कि अब पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश मिल गया है कि भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ करना उसके विनाश का कारण बन सकता है।
इस यात्रा में जनपद के कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक चेहरे शामिल हुए। जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, बेद प्रकाश शुक्ल, आनंद शंकर बर्मा, रामहरख गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, सतीश मद्धेशिया, अजय कुमार मद्धेशिया, गिरिजेश जायसवाल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, बंदना त्रिपाठी, सुमित्रा भारती, टाइगर तिवारी, हेमंत गुप्ता, अशोक पटेल, आकाश श्रीवास्तव, विजय गौड़, आशीष कसौधन, अभिषेक पाण्डेय, आकाश गुप्ता, बलराम दूबे, ओमप्रकाश पटेल सहित एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, महिला मोर्चा की सदस्याएं, युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग इस यात्रा का हिस्सा बने

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *