उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/04/2026
काठमाण्डौ,नेपाल – व्हाइट हाउस में एक अहम बैठक में इजरायल और लेबनान के राजदूतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया।
दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने मौजूदा समय को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए खुशी जाहिर की है।
अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लाइटर ने कहा, “इजरायल और लेबनान इतिहास में कभी इतने करीब नहीं रहे, जितने आज हैं।”
उन्होंने कहा कि वह इस दिन को देखने के लिए दशकों से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने शांति का काम जारी रखने का संकल्प लिया।
वहीं, लेबनान के राजदूत नादा हमादेह मुआद ने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा, ”आपकी मदद से हम लेबनान को फिर से महान बना सकते हैं।”
इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने एक अहम बात दोहराई।
उन्होंने ईरान को मध्य पूर्व में विभिन्न आतंकवादी समूहों (जैसे लेबनान में हिजबुल्लाह) को हथियार और धन मुहैया कराना बंद करने की चेतावनी दी।
जब एक रिपोर्टर ने ट्रम्प से पूछा – “क्या ईरान को उन समूहों का समर्थन करना बंद कर देना चाहिए?”
ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, उन्हें इसे रोकना होगा। यह शांति के लिए एक शर्त है।”
ट्रंप का रुख है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म करने और मध्य पूर्व में हमेशा के लिए शांति स्थापित करने के लिए ईरान को ऐसे समूहों का समर्थन करना बंद कर देना चाहिए।









