चार माह से वेतन न मिलने पर आशा कार्यकत्रियों का फूटा गुस्सा, स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हुई नारेबाजी

 

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

परतावल / महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमवार को आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने चार माह से लंबित वेतन और निश्चित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जुटी आशा कार्यकत्रियों ने “हमारा हक हमें दो”, “वेतन दो या कुर्सी छोड़ो” जैसे नारे लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

धरना स्थल पर पहुंची आशा संघ ब्लॉक अध्यक्ष रीता तिवारी ने कहा कि चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण आशाओं के परिवार आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है, लेकिन समय से भुगतान न होने से आशा बहनों का जीवन मुश्किलों से भर गया है। कहा कि हम दिन-रात गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम करते हैं, प्रसव, टीकाकरण, सर्वे और जनसंख्या नियंत्रण जैसे कार्यों में लगे रहते हैं, फिर भी हमारे साथ उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लंबित वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आशाएं किसी प्रकार का कार्य नहीं करेंगी। आशा कार्यकत्रियों ने यह भी मांग की कि उनका मानदेय सीधे उनके खातों में भेजा जाए ताकि किसी बिचौलिए की भूमिका समाप्त हो।

प्रदर्शन के दौरान कई आशा कार्यकत्रियों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी महीनों से नहीं मिली है। इसके अलावा कई आशाओं के मोबाइल सिम बंद हैं, जिससे उन्हें विभागीय संदेश और सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सिम चालू कराकर सभी बकाया भुगतान किए जाएं।

धरना-प्रदर्शन में सुशीला देवी, शकुंतला, दुर्गावती, रुक्मणी, सांबा देवी, इस्रावती, अंबिका, रीना, रीता गौतम, रीता देवी, ममता पांडेय, माया द्विवेदी, सरस्वती, सुभद्रा, उर्मिला, निर्मला, गायत्री, संध्या सहित सैकड़ों आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल रहा और स्वास्थ्य सेवाएं भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *