रीति- रिवाज से सम्पन्न हुआ विवाह व निकाह, जोड़ों ने लिए 7 फेरे किये नए जीवन में प्रवेश

 

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

महाराजगंज जनपद के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 1336 जोड़ो ने नए जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र वितरण किया।

पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के कमजोर, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के उद्देश्य से चलाई जा रही है। सरकार प्रत्येक जोड़े को निर्धारित अनुदान राशि, उपहार सामग्री एवं प्रमाणपत्र प्रदान करती है। यहां बेटियों का विवाह या निकाह दोनों कराने की जिम्मेदारी सरकार की होती है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय लोकप्रिय / जनप्रिय पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार, जिलाध्यक्ष / वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,लाल चंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता / पदाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *