बरसात में बिजली से रहें सावधान, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

 

परतावल / महाराजगंज

मानसून की बारिश के साथ ही बिजली से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बीते दिन भिटौली क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत की घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसात में खुले तार, जर्जर पोल, गीले स्विच बोर्ड और जलभराव वाले स्थान सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। कई जगहों पर तार नीचे लटक रहे हैं और पोल में अर्थिंग नहीं है, जिससे करंट उतरने की संभावना बढ़ जाती है।
विभाग ने आमजन को जरूरी सावधानियां बरतने को कहा
– बारिश के दौरान गीले हाथों से स्विच, प्लग और उपकरण न छुएं
– घर के बाहर लगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से दूरी बनाकर रखें
– छत पर लगे इन्वर्टर, सोलर पैनल और एंटीना की वायरिंग की जांच कराएं
– सड़क पर गिरे तार दिखें तो तुरंत बिजली विभाग या 1912 पर सूचना दें
– बच्चों को बिजली के खंभों और गीली जगहों से दूर रखें
एस डी ओ परतावल मयंक अग्रवाल ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरा सी सतर्कता से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *