श्यामदेउरवा चौराहे पर टूटी नाली बनी मुसीबत, बारिश में ऑटो फंसा

 

दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

परतावल / महाराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत श्यामदेउरवा चौराहे पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने और स्लैब टूटे होने के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार देर शाम बारिश के दौरान गांव निवासी मार्कण्डेय के घर के सामने नाली में एक ऑटो फंस गया। राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो को बाहर निकाला जा सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से मार्कण्डेय के दरवाजे के सामने नाली का स्लैब टूटा पड़ा है। बरसात में नाली लबालब भर जाती है और गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। पैदल चलने वालों, विशेषकर महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को मजबूरन नाली में पैर रखकर गुजरना पड़ता है, जिससे चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
यह मार्ग स्कूली वाहनों और बाइक सवारों के लिए भी मुख्य रास्ता है। टूटे स्लैब के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
यह सड़क श्यामदेउरवा के अलावा रामपुर, रामपुर चकिया, बरईठवा, खपरदिकवा, लक्ष्मीपुर, बेलवा, नन्दना, सोहवल और मंसुरगंज सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए श्यामदेउरवा बाजार आने-जाने का प्रमुख मार्ग है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से नाली की सफाई और स्लैब का निर्माण जल्द कराने की मांग की है।
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन केवल आश्वासन ही मिला इस संबंध में परतावल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ल ने बताया कि नाली की समस्या और टूटे स्लैब को जल्द ही सही कर दिया जाएगा ताकि आमजन को शीघ्र सुविधा मिल सके

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *