थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का कराया गया अनुपालन, एक अभियुक्त को जनपद की सीमा से किया गया बाहर

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया गया। दिनांक 14.07.2026 को माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), महराजगंज द्वारा वाद संख्या 128/2026 (सरकार बनाम रमेश चौधरी) में पारित आदेश, धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अनुपालन* में थाना सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त रमेश चौधरी पुत्र जसवन्त चौधरी, निवासी ग्राम नन्दाभार, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को आदेश से विधिवत अवगत कराते हुए जनपद महराजगंज की सीमा से बाहर जनपद कुशीनगर के लिए रवाना किया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं। कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 मिथिलेश कुमार
2.हे0का0 मनीष सिंह
3.हे0का0 बृजेश यादव
4.आरक्षी आदर्श सिंह

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *