आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के प्रदेश कार्यालय ककुआ, फूड बगीचा होटल, ककुआ ग्वालियर रोड, आगरा पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी डालचंद भईया जी ने की, जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं, साफा और पगड़ी पहनाकर अभिनंदित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे —
राष्ट्रीय अध्यक्ष – चौधरी पुष्पेंद्र सिंह जी
प्रदेश अध्यक्ष – चौधरी डालचंद भईया जी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – रामभरोही जी
राष्ट्रीय महासचिव – सत्य प्रकाश जी
राष्ट्रीय प्रवक्ता – राजबीर सिंह उपाध्याय जी
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – महिपाल सिंह जी
जिला अध्यक्ष – प्रिंस जैसवाल जी
साथ ही संजय ठाकुर, हरिओम, धर्मेंद्र सिंह, भोला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री सौरभ टैगोरिया जी को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश, आगरा) पद पर नियुक्त किया गया। उनका भी फूल-मालाओं और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने एक साथ जलपान एवं भोजन किया।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी डालचंद भईया जी ने कहा कि —
“भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के बैनर तले रहकर हम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मज़बूत करेंगे और किसान-मजदूर की सेवा व न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।”
जय जवान – जय किसान







