महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर में जलभराव की समस्या गम्भीर होती जा रही है। क्षेत्र में साधु मद्धेशिया से अब्दुल्ला के घर तक का इलाका हर बारिश में जलमग्न हो जाता हैं नाली पर अवैध कब्जे और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहती हैं
आपको बताते चले कि स्थानीय नागरिकों के अनुसार, समस्या की शिकायतें कई बार नगर पंचायत प्रशासन से की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इसका असर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर तक पहुँचने वाले नागरिकों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला पानी में फिसलकर घायल हो गईं, जिससे लोगो की नाराजगी और बढ़ गई
स्थानीय निवासी ब्राण्ड एम्बेसडर व समाजसेवी राजन वर्मा दिनेश मद्धेशिया, कौशल्या देवी, खदरू, पूनम, गुड़िया, आकाश, विनोद शर्मा, सिंटू मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, मुन्नी, नूरजहां और लतीफ मोहम्मद इत्यादि का कहना है कि बारिश के दौरान सड़कें तालाब बन जाती हैं और गंदा पानी घरों में घुस आता है
कौशल्या देवी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि जल निकासी के क्षेत्र पर अवैध कब्जा है, जो समस्या का प्रमुख कारण बन रहा है। वहीं, वार्ड के सभासद प्रतिनिधि कृष्णा महाजन ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव पारित हो चुका है और बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा







