बरियारपुर में खूनी संघर्ष, चार घायल, दो की हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज रेफर

 

भिटौली (महराजगंज)।
भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बरियारपुर निवासी जमशेद आलम ने भिटौली थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता जब्बार, भाई अयूब व जुरसेद तथा भतीजा मजरु सुबह गांव के पास स्थित तालाब में मछलियों को चारा डालने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पांच-छह लोग पहले से घात लगाए लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और कुदाल लेकर अचानक उन पर टूट पड़े।
हमले में जब्बार, अयूब, जुरसेद और मजरु को गंभीर चोटें आईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अयूब और जुरसेद की हालत नाजुक हो गई। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से अयूब और जुरसेद की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शिकायतकर्ता जमशेद आलम ने आरोप लगाया कि इस घटना की साजिश गांव के ही आफताब सिद्दीकी ने रची थी, जिसके इशारे पर आरोपियों ने हमला किया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जमशेद आलम की तहरीर के आधार पर आरोपियों बिकाऊ, शहरे आलम, फकरे आलम, गोल्डन, अमन और पारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *