श्रद्धालुओं को न हो असुविधा, तैयारियां समय से हो पूरी : कनुप्रिया शाही।
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
नगर पंचायत परतावल में छठ घाटों का निरीक्षण, साफ-सफाई की तैयारियों का लिया गया जायज़ा।
नगर के वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर, वार्ड नंबर 12 भगत सिंह नगर, वार्ड नंबर 07 अहिल्याबाई नगर एवं वार्ड नंबर 05 रानीलक्ष्मीबाई नगर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई, वेदी की रंगाई-पुताई, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूरी की जाएँ।
इस अवसर पर कार्यालय लिपिक निसार खान, कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, सर्वेश सिंह, सफाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, देवराज सिंह, कन्हैया लाल साहनी, धीरज पासवान, दिलीप चौधरी, दीपक मद्धेशिया, दीपक रावत, एवं अंबुज शुक्ला आदि कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







