सीएमओ ने एमओआईसी समेत तीन का वेतन किया प्रतिबन्धित

 

महराजगंज जनपद के सी एच सी निचलौल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने 17 अगस्त 2025 को अपराह्न 1:20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवाएं संचालित थीं। तीन सिजेरियन मरीज भर्ती थे, इमरजेंसी में 22 मरीज देखे गए, 13 सिजेरियन प्रसव संपन्न हुए और 8 लैब जांचें की गईं।निरीक्षण में एमओआईसी डॉ. उमेश चंद, स्टाफ नर्स आनंद यादव और गीता देवी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोका गया। एसएनसीयू में गंदगी और किसी भी बच्चे की भर्ती न होने पर सीएमओ ने एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर सफाईकर्मी रामाद्या प्रसाद का एक माह का वेतन रोकते हुए चेतावनी दी गई।वार्ड में दवाइयाँ जमीन पर पाई जाने पर फार्मासिस्ट सिराजुल को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर लगाने के निर्देश दिए गए।सीएमओ ने कहा कि यदि किसी भी चिकित्सक द्वारा बाहर से पैथोलॉजी या एक्स-रे जांच कराई जाती है तो संबंधित चिकित्सक और व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और सभी चिकित्सकों व स्टाफ को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।सीएमओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *