धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

 

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व थाना श्यामदेउरवा परिसर में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसपी सोमेंद्र मीणा भी पहुंचे। पूरा थाना परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और पुष्पों से सजा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

शाम ढलते ही भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हुआ। दूर-दराज़ से आए भजन मंडलियों व कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्यरात्रि के समय जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की वेला आई, पूरा परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय माहौल छा गया।

हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर भावविभोर हो उठे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवा के समस्त पुलिसकर्मियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। थानाध्यक्ष ने स्वयं श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पारंपरिक, भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से जन्माष्टमी उत्सव सम्पन्न कराया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *