पत्रकार पर हमला करने वालों पर अविलंब हो कार्रवाई – देवानंद सिन्हा

पत्रकार पर हमला करने वालों पर अविलंब हो कार्रवाई – देवानंद सिन्ह

पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करें, अन्यथा होगा आंदोलन – मधु सिन्हा

रांची, झारखंडह

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने रांची प्रेस क्लब के महासचिव अमरकांत के साथ दुर्व्यवहार करने व जेजेए के कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और लाठी-डंडे से हमला किया जाना अत्यंत निंदनीय है। श्री सिन्हा ने आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन से पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी पर यथाशीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने कहा है कि सरकार पत्रकारों को यथोचित सुरक्षा प्रदान करें, अन्यथा राज्य में सभी पत्रकार संगठन एकजुट होकर आंदोलन को विवश होंगे।
प्रदेश सचिव झारखंड विजय दत्त पिंटू ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि आए दिन पत्रकारों पर हमला हो रहा है, हम सरकार से दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं।
वहीं, जिला अध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हमला सीधे लोकतंत्र पर हमला है, दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, देवानंद सिन्हा, विजय दत्त पिंटू, मधु सिन्हा, विपिन कुमार सिंह, रफी समी, आतिफ खान, मो० सलमान खान, सुजीत सिन्हा, काजल मेहता, और अन्य पत्रकार बंधुओं ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *