नवागत जिलाधिकारी ने किया महाव नाले का निरीक्षण, की सफाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश

 

 

जंगल क्षेत्र में लगभग 03 किमी पैदल चलकर देखा नाला सफाई का कार्य
संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि तटबंध टूटने न पाए: जिलाधिकारी
महराजगंज: 27 मई 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण कर नाले में चल रहे सफाई कार्य को देखा गया।

जिलाधिकारी ने ने लगभग 03 किमी जंगल क्षेत्र में पैदल चलकर नाले की स्थिति व सिल्ट सफाई के कार्यों को देखा और और निर्देशित किया कि सफाई का कार्य बरसात से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लें। पानी के बहाव को जंगल क्षेत्र में प्रवाहित करने हेतु बनाए गए कट्स को देखा और डीएफओ महराजगंज को निर्देशित किया कि कट्स को और चौड़ा करें, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से जंगल की ओर जा सके। साथ सिल्ट को किनारे पर इकट्ठा करने की जगह उसे सामान रूप से फैला दिया जाए ताकि वापस नाले में न जाने पाए। उन्होंने कहा नाले के भीतर सिल्ट के साथ–साथ झाड़ियों आदि को भी साफ करवा लें, ताकि पानी आसानी से प्रवाहित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रोन से महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी ने एसडीएम नौतनवा को नियमित पर्यवेक्षण और दोनों विभागों के बीच समन्वय कराते हुए सफाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिंचाई और वन विभाग सुनिश्चित करें कि नाले का तटबंध किसी दशा में टूटने न पाए। उन्होंने अधिशाई अभियंता को बाढ़ निरोधक समस्त कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंधों पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर लें और बाढ़ के दृष्टिगत कार्मिकों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर लें।

इससे पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय द्वारा जिलाधिकारी को नक्शे पर जनपद में नदियों की अवस्थिति, महाव नाले की लंबाई, जल ग्रहण क्षेत्र और चल रहे सफाई कार्यों आदि के विषय में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महाव नाला लगभग 24 किमी लंबा है, जिसमें 15 किमी की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा और 09 किमी की सफाई वन विभाग द्वारा किया जाता है। वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत नाले की सफाई पूर्ण किया जा चुका है। महाव नाले का जल ग्रहण क्षेत्र 690 हेक्टेयर है और इससे कुल 19 ग्राम पंचायतें प्रभावित होती हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *