डी एम व एस पी द्वारा घटना स्थल का किया गया निरीक्षण व समुचित इलाज हेतु सम्बंधित को किया निर्देशित

 

महराजगंज जनपद में दिनांक 04/03/25 को सुबह 7 बजे सूचना प्राप्त हुई की एक बोलेरो up56z5810 से हाईस्कूल की 12 छात्राएं परीक्षा देने धानी बाजार स्थित महेश राम कन्या विद्यालय में जा रही थीं। उक्त वाहन सिकंदराजीतपुर में पेट्रोल पंप के पास पिछले दोनों टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे *1* प्रीति गुप्ता पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर (16 वर्ष) *2-* चांदनी पटेल पुत्री राकेश पटेल निवासी करमहा थाना पुरंदरपुर (16 वर्ष) *3-* गायत्री पुत्री बखेड़ू निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र (16 वर्ष) की मृत्यु हो गई है तथा *4-* रुनझुन पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष *5-* चांदनी पुत्री अभिमन्यु चौरसिया निवासी कर्माह बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष को उपचार हेतु जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है। मृत छात्राओं के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त दुःखद घटना के दृष्टिगत तत्काल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल का स्थल निरीक्षण किया गया, परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। घायल छात्राओं के समुचित इलाज हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *