नवनिर्मित माँ दुर्गा मन्दिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य निकली कलश यात्रा

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज / उत्तर प्रदेश

महराजगंज :- नगर पंचायत परतावल अन्तर्गत परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर नहर पुल के पास नवनिर्मित माँ दुर्गा मन्दिर में मूर्ति स्थापना को लेकर मंगलवार को मन्दिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा परतावल चौक होते हुए नगर में स्थित हनुमान मन्दिर के पास छठ घाट के पास पहुंच कर मंत्रोउच्चारण के साथ कन्याओ ने जल भरकर पुनः मन्दिर परिसर में पहुंची जहाँ आचार्य राकेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मन्त्रोंउच्चरण के साथ मन्दिर में कलश रखा गया।

 

आपको बतादे कि नगर पंचायत परतावल में परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर नहर पुल के पास नवनिर्मित दुर्गा मन्दिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकल गया यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से होकर नगर में स्थित हनुमान मंदिर के पास छठी घाट से जल भरकर पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचा।

इस दौरान यजमान जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज से श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। प्रत्येक दिन रात्रि में राम लीला का मंचन किया जायेगा और 10 मार्च दिन सोमवार को मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा जी मूर्ति के साथ भगवान श्री गणेश एवं हनुमान जी की मूर्ति का स्थापना किया जाएगा एवं 13 मार्च को पूर्णाहुति होगी।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों एवं भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा यात्रा में सम्मिलित भक्त जनो के लिए नगर में जगह-जगह जलपान हेतु भक्तों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यवस्था किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान यजमान समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा एवम जीतेन्द्र सिंह के साथ काशीनाथ सिंह, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, डॉ. अरविंद यादव, गोरख यादव, अमरनाथ उर्फ़ लल्ला यादव, संजय यादव, शत्रुधन कन्नौजिया, हीरा लाल जख्मी, विनय यादव, अमरनाथ यादव सहित हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *