सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र शुक्रवार रात 11:15 बजे जिले में स्थित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पूर्वी नेपाल के कुछ जिलों में भूकंप महसूस किया गया।
भूकंप से हुए किसी भी मानवीय या भौतिक नुकसान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
25 अप्रेल, 2015 को गोरखा जिले में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, नेपाल में कम तीव्रता वाले भूकंपों का सिलसिला थम नहीं रहा है।







